• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

‘आप’ का अनूठा विरोध, फांसी का फंदा बनाकर किया महंगाई की खिलाफत

Posted on: Mon, 25, Jul 2022 2:31 PM (IST)
‘आप’ का अनूठा विरोध, फांसी का फंदा बनाकर किया महंगाई की खिलाफत

भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय) भरुच शहर के पांचबत्ती इलाके में रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से मंहगाई का जबरदस्त विरोध अनोखे तरीके से किया जो लोगो के बीच भी आर्कषण का केन्द्र बना रहा। पुलिस ने आप पार्टी के सात नेताओं को गिरफ्तार किया। आम आदमी पार्टी की ओर से शहर के ह्दयस्थल पांचबत्ती सर्कल के पास मंहगाई के विरोध में फांसी देने वाले पच्चीस फंदों को बनाया गया व हर फंदे के पास एक एक कार्यकर्ताओं को खड़ा कर सरकार की गलत नीतियों का जोरदार विरोध किया।

आम आदमी को कष्ट देने वाली मंहगाई को फांसी पर लटकाया गया। आप नेताओं ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस नेतृत्वविहीन हो गई है व भ्रष्ट भाजपा तानाशाह बन गई है व जनता पर जुल्म करने का काम कर रही है। पूरे राज्य में अब इन सबसे मुक्ति पाने के लिए आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प जनता को दिख रहा है। भाजपा के राज में मंहगाई,बेरोजगारी व भ्रष्टाचार की चक्की में पिस रही जनता के बीच प्ले कार्ड के जरिए भी अनोखा विरोध किया गया। पुलिस ने प्रर्दशन कर रहे आप के सात पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।