• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भूमि विवाद में मारपीट का मामलाः सभी अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on: Fri, 07, May 2021 9:47 AM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट का मामलाः सभी अभियुक्त गिरफ्तार

हर्रैया, बस्तीः स्थानीय थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया मिश्र गांव में जमीनी विवाद में दो लोगों की पिटायी के मामले में वांछित बालअपचारी सहित चारों अभियुक्तों को पुलिस ने सिन्दुरिया मिश्र तिराहा से गुरूवार को प्रातः गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया। गौरतलब सिन्दुरिया मिश्र निवासी फूलमती पत्नी स्व. सियाराम मंगलवार को देर शाम कू़डा-करकट फेंकने गई थी।

उसी दौरान गांव के अगनू मौर्य पुत्र राम जियावन, राकेश व रवि पुत्रगण अगनू तथा रखू पुत्र राम जियावन उसके साथ अभद्रता करने लगे। शोर मचाने पर प्रभुनाथ और रोहित बीच बचाव करने पहुंचे तो चारों ने मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया था। गंभीर हालत में प्रभुनाथ का इलाज मेडिकल कालेज लखनऊ में चल रहा है। मामले में रेखा देवी पत्नी संतोष कुमार की तहरीर पर चारों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गुरूवार को प्रातः लगभग दस थानाध्यक्ष विकास यादव ने अपने हमराही के साथ सिन्दुरिया मिश्र तिराहे के पास से चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नियमानुसार सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।