• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

हार्टमन इण्टर कालेज में हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम

Posted on: Sat, 21, Dec 2019 9:42 PM (IST)
हार्टमन इण्टर कालेज में हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) जनपद के बाराचंवर ब्लाक क्षेत्र के हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमनपुर में क्रिसमस एवम नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि फादर प्रकाश लुईस के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रार्थना नृत्य. स्वागत के दो शब्द. क्रिसमस नाटिका समेत एक से बढ कर एक सुन्दर कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी।

कार्यक्रम को पूर्व छात्रों के द्वारा भी संबोधित किया गया। प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् एवम बुके भेंट किया गया। बहुत ही सुन्दर झांकी का निर्माण किया गया था। कार्यक्रम के मध्य में सेंटा क्लाज ने घूम घूम कर सभी को क्रिसमस की बधाई दी एवम उपहार भेंट किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के द्वारा हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के स्थापना से लेकर आज तक के बारे में बिस्तार से जानकारी दी गयी।

सभी आगन्तुक. अभिभावक एवम पूर्व छात्र छात्राओं के प्रति फादर फेलिक्स राज के द्वारा मंच से आभार ब्यक्त किया गया। सभी को क्रिसमस की बधाई दी गयी। इस अवसर पर फादर सुशील पल्ली पुरोहित हार्टमन पुर मिशन. अनिल मिश्रा.सी डी जान. अरबिन्द भारती.दिनेश पाठक. प्रभाकर मणि त्रिपाठी. शुभनरायण यादव. प्रेम कुमार.राजेश कुशवाहा. इसरत अतिया. स्वर्ण लता. मनोज कुमार. सत्येंद्र नाथ पाण्डेय. उदय कुमार अजीत कुमार समेत सभी शिक्षक .शिक्षिका. छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी