• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लखनऊ में रोके गये अखिलेश, प्रयागराज में बवाल

Posted on: Tue, 12, Feb 2019 7:56 PM (IST)
लखनऊ में रोके गये अखिलेश, प्रयागराज में बवाल

प्रयागराजः यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव को प्रयागराज आते समय लखनऊ में रोके जाने को लेकर राजनीति गरमा गई है। घटना के विरोध में प्रयागराज में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं।

इस दौरान सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं के घायल होने की जानकारी मिली है। जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं। लाठीचार्ज को लेकर पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्र नेताओं और उनके समर्थक बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए आए थे। बाद में उन्होंने नारेबाजी और पथराव शुरू कर दिया जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पुलिस लाइन लाया गया है। पथराव के कारण कई वाहनों के शीशे टूटे हैं। सपा नेता विजमा यादव ने बताया कि पुलिस लाठी चार्ज में बदायूं से लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।