• Subscribe Us

logo
27 मई 2024
27 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

विश्वविद्यालय में हुआ पौधरोपण

Posted on: Thu, 05, Jul 2018 9:30 AM (IST)
विश्वविद्यालय में हुआ पौधरोपण

फैजाबाद ब्यूरो (विनोद तिवारी) नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद में मंडलायुक्त मनोज मिश्रा ने वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के मुख्य मार्ग पर अशोक के पौधों को रोपित किया गया।

इस वर्ष कुलपति प्रो जे एस संधू ने कई फार्मों पर खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के शुभारम्भ अवसर पर फैजाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक ओमकार सिंह, अधिष्ठाता उद्यान एवम वानिकी डॉ विक्रमा प्रसाद पांडेय,निदेशक शोध डॉ एन बी सिंह,निदेशक प्रसार डॉ ए पी राव, अधिष्ठाता कृषि डॉ के एन सिंह, अधिष्ठाता मत्स्यकीय डॉ शकीला खान, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं पशु पालन डॉ बी के सिंह समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षक व कर्मी उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।