• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

पटना गैंगरेप का बड़ा खुलासा

Posted on: Wed, 18, Apr 2018 11:50 PM (IST)
पटना गैंगरेप का बड़ा खुलासा

पटनाः (राजेश कुमार साहु) गैंगरेप के मुख्य आरोपी मोनू और बउआ ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले पुलिस ने पटना सिटी स्थित मोनू के घर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। तब वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। इधर, दबिश बढ़ता देखकर दोनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

आनन-फानन केस की आईओ रवि रंजना कुमारी ने दो दिनों की रिमांड की अर्जी कोर्ट में दी। उम्मीद है कि दोनों की रिमांड गुरुवार तक पुलिस को मिल जायेगी। मोनू कई अहम राज खोल सकता है। जोनल आईजी नैयर हसनैन खान के मुताबिक इस घटना के आरोपियों का स्पीडी ट्रायल होगा। पुलिस हर पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। आईजी ने कहा कि मुख्य आरोपित से गहन पूछताछ की जायेगी ताकि अन्य बातों से भी पर्दा उठ सके।

घटना पर एक नजर

पीड़िता पटना जंक्शन की ओर से भटकते हुए बीते 14 अप्रैल की रात जीपीओ गोलंबर की ओर पहुंच गयी। यहां से वह फ्लाईओवर से सटे सीढ़ी से ऊपर चढ़ना चाहती थी। तभी मोनू ने उसे रोक लिया। फिर अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता का मुंह दबा उसे अपनी दुकान में ले गया। बारी-बारी से मोनू समेत अन्य आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। तभी पुलिस की गश्ती गाड़ी वहां पहुंच गयी। मौके से दो आरोपी पकड़े गये जबकि मोनू और बउआ फरार थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।