• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

महाराष्ट्र में बीजेपी बड़ी जीत की ओर

Posted on: Mon, 28, Nov 2016 11:51 PM (IST)
महाराष्ट्र में बीजेपी बड़ी जीत की ओर

मुंबई: महाराष्ट्र नगर परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर रही है। नगर परिषदों और नगर पंचायतों के 3705 सीटों में से 2501 सीटों के नतीजे अब तक घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा को अब तक 610, शिवसेना को 402, राकांपा को 482, कांग्रेस को 408, मनसे को 12 और बसपा को चार सीटें मिली हैं। जबकि अन्य ने 583 सीटें जीती हैं। नोटबंदी के बाद सीएम फड़णवीस के लिए यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। बाकी सीटों के लिए मतों की गिनती अभी जारी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के 25 जिलों के 147 नगर परिषदों और 17 नगर पंचायतों के लिए हुये चुनावों के मतों की गिनती सोमवार सुबह शुरू हो गई। नगर परिषदों और नगर पंचायतों के 3,705 सीटों के लिए करीब 15,826 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में करीब 70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सांगली जिले में शिराला नगर पंचायत के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ जबकि 28 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे शुरू हुई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी