• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भाजपा नेता तेवतिया की हालत बिगड़ी

Posted on: Sat, 13, Aug 2016 1:57 PM (IST)
भाजपा नेता तेवतिया की हालत बिगड़ी

नई दिल्ली: (जितेन्द्र कुमार) अज्ञात हमलावरों द्वारा ऐके 47 से हमला किये जाने के बाद भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया की हालत में सुधार होता नजर नही आ रहा है। इस हमले में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी और यूपी बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है की तेवतिया की हालत खराब होती जा रही है।

बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया की हालत गंभीर है। इस समय फोर्टिस अस्पताल में भर्ती तेवतिया के लिए अगले 48 घंटे अहम हैं। कई गोलियां लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फोर्टिस ने कल तेवतिया का मेडिकल बुलेटिन जारी किया। बृजपाल तेवतिया पर हमले के बाद यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है और हमले में एक महिला का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है।

पुलिस ने इस केश में अभी तक एक महिला कांस्टेबल सहित करीब दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस व अन्य एजेंसियां हमले कि जांच में जुटी हैं। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट फोर्टिस अस्पताल डाक्टर वैभव मिश्रा ने बताया कि उनके शरीर में मल्टीपल इंजरी हुई है। ऐसे में शनिवार को एक ऑपरेशन और किया जाएगा। फिलहाल 48 घंटों तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उनको सघन आईसीयू में रखा गया है ताकि इंफेक्शन का खतरा न हो।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।