• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अचानक तबियत बिगडने से युवक की मौत

Posted on: Wed, 08, Jun 2016 3:35 PM (IST)
अचानक तबियत बिगडने से युवक की मौत

आगरा, पिनाहट: (विष्णु चंद गुप्ता) कस्बा क्षेत्र के चॉदनी चैक में मंगलवार सुबह प्राइवेट बस स्टैन्ड पर गर्मी से अचानक एक युवक की तबियत बिगड गयी। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार चन्द्रपाल पुत्र राम स्वरूप उम्र 30 वर्ष निवासी हरिक पुर करूखाबाद अम्बाह मुरैना मध्य प्रदेश के एक ईट भटटे पर रहकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह अम्बाह मुरैना से अपनी पत्नी रूपा देवी और बच्चों के साथ प्राइवेट बस में बैठकर पिनाहट होते हुए अपने घर करूखाबाद जा रहा था। तभी भीषण गर्मी के चलते बस से उतरते ही युवक की अचानक तबियत बिगड गयी। तबियत बिगडते देख पत्नी ने लोगों को पुकारना शुरू किया। एकत्रित कस्बा वासी युवक के लिए पानी लेकर दौडे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पति की मौत से पत्नी और बच्चे बिलख बिलख कर रोने लगे। मौके पर पहुची पुलिस ने भटटा स्वामी को फोन से सूचित कर बुलाया।

भटटा स्वामी द्वारा प्राइवेट गाडी से मृतक के शव पत्नी और बच्चों को उसके गॉव घर करूखाबाद के लिए भिजवाया। पत्नी रूपा देवी के मुताबिक उसका पति कुछ दिनों से बीमार था और उसका आगरा में डॉक्टरों से इलाज चल रहा था मगर भीषण गर्मी और बस में अधिक सवारियॉ होने से उसकी अचानक तबियत बिगड गयी और उसकी मौत हो गयी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।