• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नगरपालिका के पेंशनर्स ने मण्डलायुक्त से वार्ता के बाद स्थगित किया धरना

Posted on: Thu, 28, Mar 2024 5:10 PM (IST)
नगरपालिका के पेंशनर्स ने मण्डलायुक्त से वार्ता के बाद स्थगित किया धरना

बस्ती, 28 मार्च. 2024। नगरपालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी 18 मार्च से हड़ताल पर थे। पेंशन रिवाइज करने, समय से हर महीने पेंशन का भुगतान करने, ग्रेच्यूटी सहित कई अन्य मागगों पर वे अडिग थे। कर्मचारियों ने नगरपालिका प्रशासन पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा शासन से 4 महीनों के भीतर 14 करोड़ प्राप्त हुआ लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने कर्मचारियों की सुध नही ली।

पूर्व में हड़ताल के दौरान हुआ समझौता भी निष्प्रभावी रहा। गृरूवार को हड़ताली कर्मचारी सत्यदेव शुक्ल के नेतृत्व में मण्डलायुक्त से मिले और अपनी बात रखी। मंडलायुक्त से आज वार्ता के उपरान्त लोकसभा चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दिया। मण्डलायुक्त से वार्ता करने वालों में सत्यदेव शुक्ल के अलावा विनोद अग्रहरि, जगदीश यादव, जमुना प्रसाद, अब्दुल सत्तार, बजरंगबली, सत्येन्द्र सिंह गणेश सिंह, सुभम् यादव उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल