• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या

Posted on: Mon, 26, Feb 2024 9:29 AM (IST)
हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या

नेशनल डेस्कः हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान नफे सिंह राठी की मौत हो गई। वहीं इस हमले में उनके 3 सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी है। बराही फाटक के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इनेलो नेता और विधायक अभय चौटाला बहादुरगढ संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचकर परिजनों से बात की। साथ ही डॉक्टर से घायलों की स्थिति भी जाना. उन्होने कहा कि इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह हत्याकांड की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।

चौटाला ने कहा कि पूर्व विधायक नफ़े सिंह राठी को पुलिस सुरक्षा नही दी गई थी जिस वजह से ये हादसा हुआ है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस से कई बार निवेदन किया था. इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और सरकार को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है. जानकारी के अनुसार, बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हमले में घायल सभी को गम्भीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां नफे सिंह राठी की मौत हो गई है। हमलावर कहां से आए थे और किधर चले गए पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल जिस जगह हमला हुआ उसके आसपास के सीसीटीवी चेक करने में जुट गई है। बता दें कि नफे सिंह राठी आईएनलडी़ के प्रदेश अध्यक्ष है और वो खुद बहादुरगढ़ से आईएनएलडी के विधायक भी रह चुके हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।