• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

नुकसान के सापेक्ष नही मिली सरकारी सहायता

Posted on: Tue, 21, Nov 2023 4:03 PM (IST)
नुकसान के सापेक्ष नही मिली सरकारी सहायता

भरुच, गुजरा (बीके पाण्डेय)। भरुच जिले में आई बाढ़ के कारण किसानों के 19 हजार हेक्टेयर खेत में कृषि को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। सरकार की ओर से किसानों के पास से सहायता पाने के लिए आनलाईन प्रार्थनापत्र मांगे गये थे जिसमें कुल 11015 किसानों ने अर्जी की थी। इसमें से 10254 किसानों को अठारह नवंबर तक सहायता के रुप में 30.8 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान कर दिया गया था।

वहीं 362 किसानों का बैंक वैरीफिकेशन बाकी रह गया है। भरुच जिले में आई बाढ़ का असर जिले की तीन तहसीलों में सबसे ज्यादा देखने को मिला था। बाढ़ की वजह से किसानों को उनकी कीमती फसल से हाथ धोना पड़ गया था। भरुच, झगडिया,अंकलेश्वर व हांसोट तहसील के किसानों के खेत पानी में समा गये थे जिस कारण सरकार की ओर से किसानों को सहायता देना तय किया गया था। सरकारी नियमानुसार तैतीस प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने पर ही किसानों को सहायता देने की घोषणा की गई थी।

इसके बाद किसानों की ओर से सहायता पाने के लिए आनलाईन अर्जी मंगाई गई थी। इसके लिए जिले के अंकलेश्वर,भरुच,झगडिया व हांसोट तहसील में से छब्बीस सितंबर से इकतीस अक्टूबर तक कुल 11015 किसानों ने आनलाईन अर्जी की थी। इसमें सबसे ज्यादा 5173 प्रार्थनापत्र झगडिया तहसील के बाईस गांवों से आये थे। कुल 10616 किसानों की अर्जी को मंजूरी मिली थी व इसमें से भी 362 अर्जी का बैंक का वेरीफिकेशन बाकी रहने से कुल 10254 किसानों को अठारह नवंबर तक उनके खाते में सरकारी सहायता के रुप में 30.8 करोड़ रुपए की सहायता का भुगतान किया जा चुका है।

औसत देखा जाये तो एक किसान को 29335 रुपए का भुगतान किया गया। जिले के बाढ़ प्रभावित किसानों को पांच हजार रुपए से लेकर पचास हजार रुपए तक की सहायता सरकार की ओर से प्रदान की गई। सरकारी पैकेज की सहायता राशि कम होने के कारण शुरुआत के चरण में किसानों ने इस बात का जोरदार विरोध भी किया था।

तीन दिन में पूरा किया सर्वे

सर्वे के अनुसार कुल 77 गांव के खेतों में पानी भरा हुआ था जिसके नुकसान का सर्वे कृषि विभाग की ओर से कराया गया था। इसमें 81 ग्राम सेवकों द्रारा उन्नीस टीमों को बनाकर भरुच जिले के बाढ़ असरग्रस्त इलाके में खेती को हुए नुकसान का सर्वे कराया गया था। इस सर्वे ेमं लगभग उन्नीस हजार हेक्टेयर इलाके में नुकसान देखने को मिला था। यह सर्वे तीन से चार दिन के भीतर पूरा कर लिया गया था।

इनका कहना है

जिला कृषि अधिकारी पी.आर.मंडाणी ने कहा कि बाढ़ में किसानों को जो नुकसान हुआ था उसकी सहायता के लिए सरकार ने आनलाईन अर्जी मंगाई थी। इसमें भरुच जिले के चार तहसीलों में से आई अर्जी में से 10254 किसानों को सहायता की राशि का भुगतान करा दिया गया है। किसानों को अठारह नवंबर तक सहायता की राशि उनके खाते में जमा करा दी गई है।

उन्नीस हजार हेक्टेयर में हुआ था नुकसान

भरुच जिले में आई बाढ़ में किसानों की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी जिसमें उन्नीस हजार हेक्टेयर में नुकसान देखने को मिला था। इसमें भरुच,अंकलेश्वर, हांसोट व झगडिया तहसील के किसानों की फसल को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। इसमे केला,गन्ना,कपास, सब्जी, अरहर, घास चारा सहित अन्य फसले शामिल थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड Lucknow: पूर्व विधायक की बेटी संग सपा नेता ने किया रेप, ब्लैकमेल कर वसूले 6 करोड़