गोरखपुर में रेलकर्मी की गला रेतकर हत्या, पत्नी कमरे में थी मौजूद
मीडिया दस्तक, गोरखपुर। गोरखनाथ के दिग्विजय नगर में बुधवार देर रात रेलकर्मी मोहम्मद अफरोज (50) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप अपनी भाभी साजिया (25) और किराएदार पर लगाया है। आरोप है कि साजिया का किराएदार के साथ अफेयर है। इसके चक्कर में उसने वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। घटना गोरखनाथ के दिग्विजय नगर की है। भाई जावेद अंसारी ने कहा, ’’जब पुलिस पहुंची, तो साजिया उसी कमरे में थी। उसने पुलिस को बताया कि पति की हत्या कब और कैसे हुई? उसे पता नहीं चला। रात करीब 2 बजे जब उसकी नींद खुली, तो उसने पति की लाश को देखा। उसने किसी को हत्या करते हुये नहीं देखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पत्नी समेत 10 किराएदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, रेलकर्मी अफरोज के भाई ने मृतक की पत्नी, महराजगंज जिले के रहने वाले एक किराएदार और दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
मोहम्मद अफरोज सीडीओ कार्यालय में बाबू थे। वह मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। ऊपर के चार फ्लोर पर बने लगभग 10 कमरों में किराएदार रहते थे। बुधवार की रात में मोहम्मद अफरोज और साजिया अपने 5 मंजिला मकान के पहले तल पर स्थित कमरे में थे। अफरोज के भाई जावेद अंसारी ने बताया, “रात 2ः12 बजे साजिया ने किराएदारों और पुलिस को अफरोज की हत्या की जानकारी दी। किराएदारों में से एक किराएदार ने मुझे फोन करके भाई की हत्या की जानकारी दी। मैं अपने अन्य भाइयों के साथ मौके पर पहुंचा, तो वहां कमरे में फर्श पर खून से लथपथ भाई की लाश पड़ी थी।
उनकी गला रेत कर बर्बरता पूर्वक हत्या की गई थी।“ जावेद ने बताया, ’’बड़े भाई अफरोज की पत्नी साजिया का चाल चलन ठीक नहीं था। अफरोज कुछ किराएदारों को घर से निकलना चाहते थे, लेकिन साजिया इसका विरोध करती थी। बुधवार रात को किराएदार अभिषेक के साथ कुछ और लोग नशे की हालत में घर पहुंचे।’’ अफरोज उन्हें घर में घुसने से रोक रहे थे। जबकि साजिया अभिषेक का साथ देकर उन्हें घर में आने के लिए उकसा रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और अभिषेक अपने साथियों के साथ वापस चला गया। देर रात अभिषेक अपने साथियों के साथ आया और कमरे में घुसकर अफरोज की हत्या कर दी। जावेद ने बताया, ’’उनकी भाभी साजिया अफरोज की प्रॉपर्टी हड़पना चाहती है।