• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गोरखपुर में रसमलाई से हुई फूड प्वाइजनिंग से 60 लोग बीमार

Posted on: Mon, 06, Mar 2023 1:59 PM (IST)
गोरखपुर में रसमलाई से हुई फूड प्वाइजनिंग से 60 लोग बीमार

गोरखपुरः जिले के पिपराइच में रसमलाई से हुई फूड प्वाइजनिंग से 60 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। एक शादी समारोह के दौरान रविवार रात करीब 11ः00 बजे यह घटना घटी। लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों को सीएचसी पिपराइच समेत जिला अस्पताल व बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। रविवार को राम अचल श्रीवास्तव की पुत्री की शादी मनीष श्रीवास्तव के पुत्र अमित श्रीवास्तव से हो रही थी। यह शादी समारोह गोरखपुर के पिपराइच में स्थित गोदावरी मैरिज हॉल से संपन्न हो रहा था।

इस शादी समारोह में नाश्ते के दौरान लोगों ने रसमलाई खाई। इसके बाद रात करीब 11ः00 बजे लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी दस्त शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया। विभाग की ओर से तत्काल 12 एंबुलेंस लगाए गए और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक जिला अस्पताल में कुल 20 और मेडिकल में 15 लोगों को भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मैरेज हॉल को सील कर दिया। साथ ही वहां पहुंचे फूड व सेफ्टी विभाग ने भोजन के 6 सैंपल लिये।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मैरिज हॉल से रसमलाई, छेना, गोलगप्पे का पानी, गुलाब जामुन चिकन व फिश के सैंपल जांच हेतु लिए। घटना के बाद गोरखपुर के एसपी नॉर्थ ने कहा सभी बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैरिज हॉल सील कर दिया गया है। तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल कै सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को अलर्ट कर दिया गया है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 एंबुलेंस की गाड़ियां पूरी रात के लिए लगाई गई हैं। स्वयं सीएमओ आशुतोष दुबे और अंबुज श्रीवास्तव जिला अस्पताल पर मौजूद हैं। जिनकी भी हालत गंभीर हो रही है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।