• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मै झूट बोलकर राजनीति नही करता-राजनाथ सिंह

Posted on: Mon, 15, Apr 2019 8:55 AM (IST)
मै झूट बोलकर राजनीति नही करता-राजनाथ सिंह

बिजनौरः गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को धामपुर के गावं मोरना में विजय संकल्‍प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, वर्ष 2030 तक भारत दुनिया के टॉप थ्री देशों में पहुंच जाएगा। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को बेमेल गठबंधन बताया। कहा, यह गठबंधन चलने वाला नहीं।

उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर सेना के जवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा, अगर राफेल होता तो जवान भारत की जमीं से ही पाक के आतंकी संगठनों को तबाह कर देते। राजनाथ सिंह ने कहा, नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए सपा और बसपा ने गठबंधन कर लिया। उन्हें यह मालूम था कि नरेंद्र मोदी की आंधी में वे उड़ जाएंगे। राजनाथ सिंह ने कहा मैं झूठ बोलकर राजनीति नहीं करता। मैंने राजनीति जनता की आंख में आंखकर डालकर की। 55 सालों में जो कांग्रेस नहीं कर पाई, वो 55 महीने में हमारी सरकार ने कर दिया। सौ फीसदी बैंक खातों में जनधन योजना के खाते खुले। हमने चार साल में एक करोड़ 30 लाख घर बनवाए।

राजनाथ ने कहा कि, देश के यशस्‍वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की 10 देशों के आर्थिक स्थिति में 6 नंबर पर आ गया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लाशें गिनने का काम वीर योद्धा नहीं करते, बल्कि गिद्ध करते हैं। एन्टी सेटेलाइट बना कर देश के वैज्ञानिकों ने भारत को मजबूत किया। भाजपा ने दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को 6 हजार रुपए देने का काम किया है। आप हमारी सरकार बनाएं, किसानों को आगे 5 वर्ष के लिए बिना ब्याज पर लोन मिलेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।