• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Chandigarh

घग्घर नदी की बाढ़ में फंसा चंडीगढ़ का युवक

Posted on: Mon, 03, Sep 2018 8:44 AM (IST)
घग्घर नदी की बाढ़ में फंसा चंडीगढ़ का युवक

चंडीगढ़ (अभिषेक सिंह) पिंजौर के गांव बुर्ज कोटियां में रविवार को घग्घर नदी की बाढ़ के कारण एक युवक किनारे फंस गया। पिंजौर ब्लॉक के गांव बुर्ज कोटियां स्थित घग्घर नदी के एक झरने में रविवार को चंडीगढ़ मौली जांगरा से नहाने आया युवक अर्जुन (23) नदी में अचानक आई तेज बाढ़ में नदी किनारे फंस गया।

उसे 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ जवानों, ग्रामीणों और अमरावती पुलिस चौकी इंचार्ज सुखविन्द्र सिंह ने लगभग 200 फुट गहरी खाई से बाहर निकाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार अर्जुन नदी किनारे एक झरने में स्नान कर रहा था कि तेज रफ्तार में आए पानी के कारण लगभग 200 फुट गहरी नदी से नहीं निकल पाया और किसी तरह से किनारे पर बनी थोड़ी-सी जगह पर चढ़ कर अपनी जान बचाई। वह एक झाड़ी को पकड़कर वहीं बैठा रहा। ग्रामीण चंडीमंदिर हाईवे के कई किलोमीटर लंबे रास्ते से होकर नदी के दूसरी ओर गए और एक लंबी रस्सी नीचे युवक की ओर लटकाई। काफी गहराई होने के कारण उन्हें नीचे बैठा युवक नजर नहीं आ रहा था। काफी देर बाद रस्सी को पकड़कर युवक 200 फुट ऊंची खाई पर चढ़ पाया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान