• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Punjab

आसान हुआ चंडीगढ़ से कोलकाता का सफर

Posted on: Mon, 16, Jul 2018 9:26 AM (IST)
आसान हुआ चंडीगढ़ से कोलकाता का सफर

चंडीगढ़ (अभिषेक सिंह) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सोमवार से चंडीगढ़ सीधे तौर पर हवाईमार्ग से जुड़ जाएगा। इससे चंडीगढ़ और कोलकाता की दूरी 2 घंटे 40 मिनट की रह जाएगी। इंडिगो की ओर से सोमवार से कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। फिलहाल यह फ्लाइट 16 जुलाई से 27 अक्टूबर 2018 तक चलेगी। इंडिगो की कोलकाता-श्रीनगर फ्लाइट चंडीगढ़ होकर श्रीनगर जाएगी जिससे चंडीगढ़ से कोलकाता की कनेक्टिविटी भी हवाई मार्ग से हो गई है। चंडीगढ़ से कोलकाता की सीधी ट्रेन कालका मेल है। यह ट्रेन भी हमेशा फुल रहती है। चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के लोग रहते हैं। फ्लाइट के शुरू होने से उन्हें आराम होगा।

चंडीगढ़ से यह फ्लाइट सुबह 11.15 पर कोलकाता के लिए रवाना होगी और 1.55 पर कोलकाता पहुंचेगी। इससे पहले सुबह 9.35 पर यह फ्लाइट श्रीनगर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी और सुबह 10.45 पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगी। जबकि कोलकाता से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सुबह 4.50 पर उड़ान भरेगी और सुबह 7.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से यह फ्लाइट सुबह 8 बजे श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेगी और 9.05 पर श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से शहर के लोगों को श्रीनगर के लिए भी एक और फ्लाइट मिल जाएगी।

वहीं, चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 1 अगस्त से इंदौर के लिए उड़ान शुरू होगी। फ्लाइट का शेड्यूल 1 अगस्त से 27 अक्टूबर तक रहेगा। जेट एयरवेज की ओर से इंदौर के लिए शुरू की जाने वाली फ्लाइट से चंडीगढ़ और इंदौर के बीच दूरी सिर्फ दो घंटे रह जाएगी। चंडीगढ़ से यह फ्लाइट दोपहर 3.15 पर इंदौर के लिए उड़ान भरेगी और शाम 5.15 पर इंदौर पहुंचेगी। वहीं, इंदौर से यह फ्लाइट दोपहर 12.45 पर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी और दोपहर 2.45 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से चंडीगढ़ में रहने वाले मध्य प्रदेश के लोगों को आराम होगा। अभी चंडीगढ़ से इंदौर के बीच साप्ताहिक ट्रेन है।

ध्यान रहे कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हर मौसम और 24 घंटे लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कैट-3 प्रणाली की स्थापना का काम जल्दी ही शुरू हो सकता है, क्योंकि इस प्रणाली की स्थापना के लिए सभी मंजूरियां हासिल कर ली गई हैं। पंजाबसरकार ने कैट-3 प्रणाली के लिए 0.6एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की मंजूरी दी है। इस प्रणाली की स्थापना के लिए एक दीवार को सरकाने की जरूरत होगी और इस दीवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा पुनर्निर्मित किया जाएगा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के रन-वे की लंबाई बढ़ाने के लिए इसे 12 मई से 31 मई तक बंद किया गया था और जून के महीने में एयरपोर्ट से दोबारा आंशिक तौर पर उड़ाने शुरू कर दी गई थी।

जल्द शुरू हो सकती है गोवा के लिए सीधीफ्लाइट

चंडीगढ़ से गोवा के बीच बढ़ते सैलानियों की भीड़ को देखते हुए गोवा सरकार के प्रस्ताव को सिविल एविएशन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। गोवा सरकार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से चंडीगढ़ से सीधी फ्लाइट शुरू करने को लेकर पत्र मिला है। मंत्रालय ने लिखा है जल्द ही एयरलाइंस को इस रूट पर फ्लाइट शुरू करने को कहा जाएगा। जो भी एयरलाइंस गोवा से चंडीगढ़ के बीच फ्लाइट शुरू करने को तैयार होगी, उसे स्लॉट दे दिया जाएगा।

गोवा सरकार की ओर से सिविल एविएशन मंत्रालय को भेजे प्रस्ताव में कहा गया था कि चंडीगढ़ और आसपास के सैलानी गोवा घूमने जाना पसंद करते हैं। लेकिन चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट न होने की वजह से उन्हें परेशानी होती है। ट्रेवल एजेंट्स के पास रोजाना चंडीगढ़ से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट को लेकर रोजाना 150 से 200 क्वेरी आती हैं। अमृतसर से भारी संख्या में सैलानी गोवा घूमने के लिए आते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल