• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Punjab

कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया-पीएम

Posted on: Thu, 12, Jul 2018 10:05 AM (IST)
कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया-पीएम

चंडीगढ़ः (अभिषेक सिंह) किसानों को प्रोत्साहित करने के लिये यहां मलोट में आयोजित किसान रैली को सम्बोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पंजाब ने हमेशा खुद से पहले देश के लिए सोचा है। बीते चार साल में पंजाब के किसानों ने देश के अन्न भंडार भर दिए हैं।

गेंहू-धान-चीनी-कपास-दाल में हर जगह किसानों ने उत्पादन के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। किसान लगातार मेहनत करता आ रहा है, लेकिन किसानों पर कांग्रेस ने दशकों तक ध्यान नहीं दिया। 70 साल में जिस पार्टी पर किसानों ने भरोसा किया था, उस पार्टी ने किसान की, उसकी मेहनत की कभी इज्जत नहीं की। 70 साल का इतिहास बताता है कि एक परिवार की चिंता की गई। किसानों के लिए बेसिर पैर की योजनाएं बनाई गईं। काम किया अपने सुख के लिए।

मोदी ने कहा कि कई सालों से किसानों को लागत के 10 प्रतिशत लाभ तक ही सीमित रखा गया। इसकी वजह मैं जानता हूं। किसान देश की आत्मा है, किसान देश के अन्नदाता हैं। कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। किसानों को वोटबैंक बनाने के लिए काम करते रहे। न किसानों का फायदा किया और न ही सरहद पर तैनात जवानों का। कांग्रेस ने सिर्फ किसानों को धोखा देने का काम किया है, लेकिन जब से हमारी सरकार आई है तभी से हमने किसान और जवान का ध्यान रखा और उन्हें किए हुए वादों को पूरा किया। वन रैंक वन पेंशन इसका उदाहरण है। रैली में राजस्थान व हरियाणा से भी लोग पहुचे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान सम्राट अशोक इ.का. में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता- Samrat Ashoka I.K. Poster competition held in