• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

नगर निगम ने पास किया 33 करोड़ का बजट

Posted on: Mon, 19, Mar 2018 9:00 AM (IST)
नगर निगम ने पास किया 33 करोड़ का बजट

दरभंगा (राजेश कुमार साहु) दरभंगा शहरी क्षेत्र के बेहतर विकास, सुन्दरीकरण व विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्यवन के उम्मीद के साथ ही नगर निगम के 33 करोड़ के लाभ का बजट शनिवार को बैठक में पारित हो गया। महापौर बैजन्ती देवी खेड़िया की अध्यक्षता में आयोजित निगम की विशेष बजट बैठक शुरू होते ही स्थायी समिति के सदस्य सह पार्षद अजय जालान ने बजट पेश किया। बजट में 2 अरब 41 करोड़ 50 लाख 96 हजार 274 रूपये का अनुमानित आय है। वहीं 2 अरब 8 करोड़ 45 लाख 61 हजार 914 के व्यय का अनुमान है। आय में से व्यय को घटाने के बाद 33 करोड़ 5 लाख 34 हजार 360 रूपया अधिशेष रहने की संभावना है।

20 फरवरी को सशक्त स्थायी समिति की बजट बैठक के बाद इसके प्रारूप के ऋटियों में सुधार के उपरांत नगर निगम की विशेष बजट बैठक में प्रस्तावित बजट के अनुमोदन पर विचार के लिए लाया गया। बैठक में नगर विधायक संजय सरावगी, उपमहापौर बदरूज्जमां खां, नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा, सिटी मैनेजर नरोत्तम सम्राज्य, राजस्व प्रभारी प्रजापति मिश्र सहित सभी वार्डो के पार्षद मौजूद थें।

होल्डिंग टैक्स से वसूला जाएगा 7 करोड़ 81 लाखः प्रस्तावित बजट में होल्डिंग टैक्स से 7 करोड़ 81 लाख, विज्ञापन कर से 25 लाख, मोबाइल टावर कर से 35 लाख, रिक्शा, ठेला तथा साइकिल के कर से 2 लाख राजस्व प्राप्ति का अनुमान रखा गया है। संपत्ति के हस्तांतरण पर ड्यूटी से 3 करोड़ 50 लाख तथा प्रोफेशनल टैक्स से 1 करोड़ 10 लाख वसूला जाएगा। इसके अलावा नगरपालिका संपति किराया में ओपन, पार्टी प्लाट, बाजार एवं दुकान, विवाह सामुदायिक हॉल, धर्मशाला, टेम्पो स्टैंड, सुलभ शौचालय, पार्किंग प्लाट, स्लाटर हाउस आदि से 74 लाख की आमदनी होगी। स्मार्ट वार्ड योजना के लिए दो करोड़ का उपबंधः निगम दो वार्डो को स्मार्ट बनाने के लिए 1-1करोड़ देगा। वह दो वार्ड जो स्लम क्षेत्र घोषित हो अथवा जिसमें अधिकांश भाग स्लम जोन में हो उन्हें स्मार्ट वार्ड बनाया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।