• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

प्रतिमा विसर्जन के दौरान 9 किशोर डूबे, मौत

Posted on: Mon, 28, Aug 2017 12:47 PM (IST)
प्रतिमा विसर्जन के दौरान 9 किशोर डूबे, मौत

भागलपुरः (राजेश साहू) बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार शाम को एक तालाब में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान नौ किशोरों की डूबने से मौत की खबर है। पुलिस सूत्रों के अुनसार, मरवा गांव में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई थी। इसके बाद रविवार शाम गांव के कई लोग पास के तालाब में प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे। इस दौरान कई लड़के गहरे पानी में चले गए।

बिहपुर के थाना प्रभारी राम विचार सिंह ने सोमवार को बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से रविवार देर रात चार और शवों को निकाल लिया गया, जिससे मृतकों की संख्या नौ तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक पांच किशोरों का शव निकाला गया था। सभी मृतक कोरचक्का गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान निरंजन (19), संजय सिंह के बेटे सौरभ (15), बिट्टू (12), छोटू (15), विकास (13), राहुल (13), अंकेश (12), एतवारी साह के बेटे सौरभ कुमार (14) और ननकू (13) के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल