• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

काशीपुर में बीजेपी की प्रदेश स्तरीय बैठक

Posted on: Mon, 05, Oct 2015 5:10 PM (IST)
काशीपुर में बीजेपी की प्रदेश स्तरीय बैठक

काशीपुर: (कुन्दन शर्मा) प्रदेश की कांग्रेस सरकार जहाॅ एक ओर केन्द्र की योजनाओं और पैसे का समय पर सदुपयोग करने में विफल रही है वहीं पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है जनता की अनदेखी करते हुए विकास कार्यो को ठप कर दिया गया है, हम इस बात को आम जनता तक लेकर जाऐंगें। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान कही। श्री रावत बाजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए यहाॅ पहुॅचे थे। उन्होने कहा कि बैठक में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई वहीं आगामी 2017 के चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। उन्होने प्रदेश में कांग्रेस की रावत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लचर है। वही चुनचुन कर भाजपा विधायकों पर दबाव में धाराऐं लगाने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होने कहा कि आगामी चुनाव में रणनीति के तहत हम एक एक बूथ तक जाऐंगें और आम मतदाता को छूने की हमारी कोशिश होगी। इसके लिए विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा और इन सबके मददेनजर यह बहुत महत्वपूर्ण बैठक है। इससे पूर्व माॅ भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर बैठक का विधिवत शुभारम्भ किया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, महामन्त्री नरेश बंसल, पूर्वमन्त्री प्रकाश पंत, बलराज पासी, सीमा चैहान, राम मेहरोत्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता सुरेश जोशी, श्रीमति राजदीपिका मधुर आदि प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।