• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मनमानी शिखर पर, रिकर्ड रूम में आलोक श्रीवास्तव की बादशाहत

Posted on: Mon, 01, Apr 2024 4:22 PM (IST)
मनमानी शिखर पर, रिकर्ड रूम में आलोक श्रीवास्तव की बादशाहत

देवरिया 01 अप्रैल (ओपी श्रीवास्तव)। देवरिया जिले के कलेक्ट्री कचहरी स्थित राजस्व अभिलेखागार में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा रहा है। कर्मचारियों की मनमानी से आम जनता काफी परेशान है। यहां अभिलेखों की नकल के लिए काश्तकारों को बार बार दौड़ाया जाता है। उल्लेखनीय है कि अनियमितता के आरोप में रिकॉर्ड रूम के कई कर्मचारियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में पूर्व में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

इसके बावजूद भी कर्मचारियों का रवैया नही बदला। यहां पर रिकॉर्ड का गायब हो जाना तथा रिकॉर्ड में ओवरराइटिंग कर देना एवं पन्ने को फाड़ कर गायब कर देना सामान्य बात है। हालांकि रिकॉर्ड रूम में सीसी टी वी कैमरा होने की बात कही जाती है लेकिन उसके बावजूद रिकॉर्ड रूम में धोखाधड़ी करने वाले जाल साजी कर ही जाते हैं। इस संबंध में रिकॉर्ड रूम प्रभारी आलोक श्रीवास्तव से जब बात की गई तो वह काफी नाराज़ हो गये और कहा कि ज्यादा नेता मत बनिए जो करना हो जाकर कर लिजिए, कुछ बिगड़ नहीं पाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बसती में ट्रक बस की भिड़न्त, इलाज में लापरवाही का आरोप Lucknow: हार से पहले अमेठी में भाजपाइयों का तांडव, कांग्रेस की दर्जनों गाड़ियां तोड़ी