• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

भरुच नगरपालिका के 750 कर्मचारी हड़ताल पर

Posted on: Sun, 16, Oct 2022 11:09 PM (IST)
भरुच नगरपालिका के 750 कर्मचारी हड़ताल पर

भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय) नगरपालिका के कर्मचारियों को वर्ष 2017 में सरकार की ओर से लंबित मांगों को लेकर दिया गया आश्वासन झूठा साबित होने पर कर्मचारियों ने एक बार फिर से हड़ताल का शस्त्र चलाया। भरुच नगरपालिका के साढ़े सात सौ से ज्यादा कर्मचारी शनिवार की शाम से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें राजपत्रित कर्मचारी मान कर सभी सरकारी लाभों को प्रदान किया जाये, पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाये,संविदा आधारित कर्मचारियों के लिए निश्चित नीति बनाये जाने के साथ अनेक मांगे सरकार के सामने लंबित चल रही है। 2017 में कर्मचारियों ने जब आंदोलन किया था तब सरकार ने योग्य निराकरण लाने के लिए आश्वासन दिया था।

2017 में सरकार की ओर से वचन दिए जाने के बाद आज तक कर्मचारियों की सभी मांगे पूरी नही की गई। इस साल भी पिछले एक माह से कर्मचारी यूनियन सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं मगर कोई परिणाम नही आने से आखिरकार कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं। भरुच नगरपालिका कार्यालय के कर्मचारियों ने रविवार को काम से अलग रहकर सरकार के खिलाफ अपनी मांगों के सर्मथन में नारे लगाये। कर्मचारियों की हड़ताल से प्रशासनिक काम बाधित हो गये हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।