• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जानिये कितना बन चुका है राममंदिर

Posted on: Fri, 17, Sep 2021 10:14 AM (IST)
जानिये कितना बन चुका है राममंदिर

अयोंध्या (प्रभाकर चौरसिया) 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद 5 अगस्त 2020 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद भगवान राम लला अस्थाई मंदिर में विराजमान है तो वही मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति के साथ चल रहा है। आज हम आपको वह तस्वीर दिखाएंगे जहां भगवान राम लल्ला विराजमान थे। यहीं पर श्री राम का मंदिर का निर्माण चल रहा है। मंदिर निर्माण कार्य में नींव की भराई का कार्य पूरा कर लिया गया है। भराई के कार्य में 48 लेयर का काम किया गया है।

अब मिर्जापुर के रेडस्टोन लगाए जाएंगे। 500 वर्षों का जो सपना था राम भक्तों का पह पूरा होता दिख रहा है। मंदिर निर्माण कार्य 24 घंटे किया जा रहा है। 12 घंटे की दो शिफ्ट लगाई गई है जिससे कि 2023 में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से लगातार मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति के साथ कर रहा है। महासचिव चंपत राय ने कहा 12 मीटर मोटी एक चट्टान जमीन कि नीचे ढाली गई है।

इस चट्टान को ढालने में 6 महीने का समय लगा हुआ है इसके बाद दृश्य बदल जाएगा। इसलिए पहला फेस दिखाने का प्रयास किया है। वर्षा अगर नहीं होती तो शायद ज्यादा अच्छा होता। ढलाई के ऊपर डेढ़ मीटर मोटी एक दूसरी चट्टान आएगी जो पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत होगी। डेढ़ मीटर मोटी वह दूसरी चट्टान उसके लिए टेक्निकल शब्द है राफ्ट। उस राफ्ट के बाद पत्थरों का फिटिंग शुरू होगा और मंदिर का प्लिंथ तैयार होगा।

वह प्लिंथ ग्रेनाइट और मिर्जापुर के पत्थर से बनेगा। लगभग 30,000 पत्थर एक के ऊपर एक रखकर प्लिंथ को 16 फीट की ऊंचाई दी जाएगी। यह कार्य तेज गति के साथ चलने के कारण सितंबर तक पूरा हो गया है। रास्ते में एक जाली लगाई गई है उस जाली से पूरी तरह से साफ दिखता है कि मंदिर का निर्माण कार्य किस तरह से चल रहा है। डेढ़ मीटर की एक मोटी चट्टान बनाई जाएगी और उसके बाद पत्थरों से प्लिंथ की ऊंचाई 16 घन फिट का 30,000 पत्थर लगेंगे वह पूरी प्लिंथ ऊंची हो जाएगी उसके बाद पत्थरों का निर्माण होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी बीडी ग्लोबल एकेडमी की टॉपर रही 10 वीं की दीपांशी- Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की वोट अपील वेतन रोकने, उत्पीड़न के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन- Teachers submitted memorandum against salary stoppage and harassment सीबीएसई 10 वीं में अंजनी, स्तुति, सलोनी ने लहराया परचम-Anjani, Stuti, Saloni hoisted the flag in CBSE 10th जमीनी विवाद में मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier. Lucknow: बाराबंकी के ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, एक कर्मचारी की मौत- Explosion in oxygen plant of Barabanki, one employee died