• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

जानिये देशभर में क्या है कोरोना की रफ्तार

Posted on: Sat, 12, Jun 2021 9:43 AM (IST)
जानिये देशभर में क्या है कोरोना की रफ्तार

नई दिल्लीः देश में शुक्रवार को 84,542 लोग संक्रमित पाये गये। इस दौरान 3,996 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। जबकि 1,22,592 लोगों ने कोरोना को मात दी। अभी तक के आंकड़ों की बात करें तो देश में कुल 2.93 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आये हैं। दनमें 2.79 करोड़ लोग इलाज के बाद ठीक हो गये और 3.67 लाख की जान चली गयी। 10.76 लाख मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। आइये राज्यों के स्थिति जानते हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 11,766 लोग संक्रमित पाए गए। 8,104 लोग ठीक हुए और 2,619 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल 1.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 741 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,069 लोग ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। 15,932 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। गुजरात में शुक्रवार को 481 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,526 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। यहां 11,657 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 596 लोग संक्रमित पाए गए। 1,642 लोग ठीक हुए और 70 लोगों की मौत हो गई। यहां 11,127 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में शुक्रवार को 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1,475 लोग ठीक हुए और 27 की मौत हो गई। फिलहाल 9,023 मरीजों का इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 397 नए मामले सामने आए। 1,240 लोग ठीक हुए और 35 लोगों की मौत हो गई। 5,447 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को 238 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 504 लोग ठीक हुए और 24 की मौत हो गई। यहां 3,922 मरीजों का इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।