• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Posted on: Mon, 29, Jul 2019 10:04 AM (IST)
विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

दक्षिण दिननाजपुर, उत्तर बंगालः (लक्ष्मी शर्मा) कारगिल युद्ध के 20 वर्ष पूर्ण होने पर, “कारगिल विजय दिवस”, विभिन्न समारोहों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करके पूरे भारत में मनाया जा रहा है।” कारगिल युद्ध में सशस्त्र बलों के बलिदान को याद करने और कारगिल युद्ध के बहादुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए, वॉर मेमोरियल हिली में 10.50 बजे से 11.00 बजे तक माल्यार्पण समारोह का आयोजन किया गया। टी. जी. सिमटे, उप महानिरीक्षक, सेक्टर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रायगंज ने श्री बी. डी. साह, द्वितीय कमान अधिकारी, कार्यवाहक कमांडेण्ट, 199वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल व सीमा सुरक्षा बल के अन्य अधिकारी, स्थानीय जनता और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में युद्ध स्मारक स्थल-हिली पर माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात, कार्यक्रम के दौरान, शौक समारोह (दो मिनट का मौन) रखा गया। टी. जी. सिमटे, उप महानिरीक्षक, सेक्टर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रायगंज ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित व्यक्तियों को “कारगिल युद्ध” पर प्रेरक भाषण देते हुए संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कैसे सशस्त्र बलों ने, कारगिल युद्ध के दौरान, बहादुरी से लड़ते हुए दुश्मन को पराजित किया। समारोह का मुख्य उद्धेश्य “ऑपरेशन विजय” में भाग लेने वाले सैनिकों के गौरव और पराक्रम को फिर से याद करना और बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देना था जिन्होंने देश की सुरक्षा में अपना बहुमूल्य जीवन लगा दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।