• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

परिणाम को लेकर छात्रों ने किया चयन बोर्ड का घेराव

Posted on: Tue, 02, Apr 2019 8:28 AM (IST)
परिणाम को लेकर छात्रों ने किया चयन बोर्ड का घेराव

प्रयागराज (सूर्य प्रकाश त्रिपाठी) टीजीटी व पीजीटी के छात्रों द्वारा माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रतियोगी मोर्चा के नेतृत्व मे चयन बोर्ड का घेराव किया गया। वर्ष 2011 के टी.जी.टी. व पी.जी.टी. का अंतिम परीणाम को देने में देरी और 2016 टी.जी.टी.के उत्तरमाला में व्यापक रुप गलत उत्तर देने का मामला उठा।

छात्रो ने चयन बोर्ड के कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया। प्रतियोगी छात्रो के भारी संख्या को देखते हुये चयन बोर्ड के सचिव ने दोपहर एक प्रतिनिधि मंडल को वर्ता के लिए बुलाया. प्रतिनिधि मंडल में मोर्चा सन्योजक विक्की खान मोर्चा कोर कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार पाल वरुण प्रताप सिंह दूर्गेन्द्र सिंह पंकज राणा थे। वार्ता क्रम में सबसे पहले माध्यमिक सचिव श्री दिव्यकांत शुक्ला के समक्ष वर्ष 2011 के टी.जी.टी. व पी.जी.टी. के अंतिम परीणाम की मांग की गयी. और 2016 के टी.जी.टी. में चयन बोर्ड द्वारा जारी किये गये उत्तरमाला में गलतियो पर सवाल किया गया।

जवाब में सचिव जी ने कहा कि 2011 का परीणाम तैयार हैं 15 दिन में जारी कर दिया जायेगा. और 2016 के टी.जी.टी.के प्रश्नो पर जो गलतियो हुई हैं प्रत्यावेदन मिलने के बाद विषय विशेषज्ञ से सुधार कराया जायेगा. इसलिये सभी प्रतियोगी प्रत्यावेदन देकर आपत्ति अवश्य दर्ज कराये। उसके बाद माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री विरेश कुमार जी के समक्ष पुनः वही मांगे रखा गया. जवाब में अध्यक्ष जी ने कहा कि 2016 के टी.जी.टी. के उत्तरमाला में जो गलतिया हैं इन गलतियो की वजह से प्रतियोगी छात्रो का अहित नही होने दिया जायेगा. सभी प्रतियोगी छात्र प्रत्यावेदन देकर आपत्ति जरूर दर्ज कराये. और 2011 के टी.जी.टी. व पी.जी.टी. के सभी विषयो का अंतिम परीणाम बहुत जल्द दे दिया जायेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।