• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

शादी समारोह में हादसा, टावर लगाते तीन जने गिरे

Posted on: Sun, 26, Nov 2017 9:21 AM (IST)
शादी समारोह में हादसा, टावर लगाते तीन जने गिरे

श्रीगंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) बीती रात निजी रिसोर्ट में शादी समारोह की तैयारी के दौरान हादसा हो गया। हादसे में तीन जने घायल हो गये। एक नाबालिग की हालत गंभीर बताई जाती है। उसे जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात रिसोर्ट में शादी थी। इससे पूर्व डीजे वाले अपना सामान फिट कर रहे थे। 13 वर्षीय करण पुत्र कोजाराम निवासी दुल्लापुरकेरी व दो अन्य युवक स्पीकर लगाने के लिए टावर फिट कर रहे थे। इसी दौरान तीनों नीचे गिर गये। करण के सिर में गंभीर चोट लगी। अन्य कर्मचारियों ने तीनों को संभाला और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। दो युवकों को यहां भर्ती कर लिया गया, लेकिन करण की हालत गंभीर होने पर उसे श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। करण के सिर में गंभीर चोट है। घटना बीती रात करीब आठ बजे की है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।