• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, 5 गिरफ्तार

Posted on: Sun, 16, Jul 2017 5:05 PM (IST)
बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, 5 गिरफ्तार

बाराबंकीः बीती शाम को एक बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में बीजेपी नेता के परिवार पर भी लाठी-डंडे और गोलियां चलाई गईं। इस जानलेवा हमले में 2 लोगों को गोली लगी है। जबकि 2 अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

सूबे में भले ही निजाम बदल गया है पर यहां की कानून व्यवस्था। प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी सरकार सुरक्षा के मोर्चे पर फेल होती दिख रही है। हर दिन यूपी में गंभीर वारदातों की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। कभी आम आदमी बदहाल कानून व्यवस्था का शिकार बन रहा है तो कभी नेता। ऐसी ही एक वारदात यूपी की राजधानी से सटे जिले बाराबंकी में घटी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।