• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को याद किया

Posted on: Fri, 08, Jul 2016 8:31 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को याद किया

आगरा: (विष्णु चंद गुप्ता) 2016 को प्रखर समाजवादी नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चन्द्रशेखर की 9वी पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय ताज नगरी फतेहाबाद रोड आगरा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के बाद अतिथियो ने कार्यकर्ताओं को इस मौके पर उनके विचारो और उत्कृष्ट कार्यो की जानकारी दी। व्याख्यान सुनकर हर कार्यकर्ता अपने आपको चन्द्रशेखर जैसा बनाने की प्रेरणा लेता दिखा। मुख्य अतिथि सलाहकार मनोरंजन संगठन प्रभारी मा० विपुल पुरोहित ने बताया कि चन्द्रशेखर ने आदरणीय लोहिया के आदर्शो को पूरे भारत में फैलाया और देश को नई ऊर्जा दी। पहली बार देश भर में पदयात्रा करने वाले चन्द्रशेखर जी की वाकपटुता का एक समय पूरा देश कायल था और आज भी हर समाजवादी के दिल में चन्द्रशेखर और लोहिया का वास है तभी वो जनता की सेवा कर पाता है।

अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने बताया कि चन्द्रशेखर के पहली बार समाजवादी जनता दल का अध्यक्ष बनने और इंदिरा जी के साथ रहते हुए भी उनकी गलत नीतियों के खिलाफ खुल कर विरोध करते हुए उनकी विदेश नीतियों की तारीफ की। संचालन कर रहे ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा की चन्द्रशेखर जी ने हमेशा किसानो के उद्धार के लिए प्रयास किये और किसानो के लिए अनगिनत योजनाए चलाई।

इस दौरान जिला महा सचिव मदन मोहन शर्मा एड़० जिला मीडिया प्रभारी ने किया हरेन्द्र सिंह जिला पचायत सदस्य, शाहिद खान जिलाध्यक्ष मजदूर सभा, दयाशंकर जसावत जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, राकेश धनगर ब्लाक प्रमुख, नीता सिंह जिलाध्यक्ष महिला सभा, राजू चाहर पार्षद, आलोक यादव जिलाध्यक्ष छात्र सभा, बृज नंदन तोमर, यदुवीर यादव, सोमवीर यादव, ममता गाँधी, मानपाल सिंह यादव, राजेश यादव, गोपाल चाहर, व अन्य उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मतगणना स्थल के निकट निष्पक्ष जनादेश के लिये मौजूद रहेंगे भाकियू पदाधिकारी हरीश द्विवदी की जीत के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने किया यज्ञ Lucknow: सीतापुर में एटीएम से 22 लाख की लूट