• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

वरूण गांधी के समर्थकों ने खोया आपा

Posted on: Tue, 07, Jun 2016 9:18 PM (IST)
वरूण गांधी के समर्थकों ने खोया आपा

इलाहाबाद: वरुण गांधी को यूपी मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने को लेकर उनके समर्थकों ने इलाहाबाद में हद कर दी। इससे पहले भी समर्थक कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। वरुण गांधी के समर्थकों ने इलाहाबाद में आपा खो दिया। हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस को आज बीच में ही रोक दिया। कई घंटों तक ट्रेन रुकने के कारण चिचिलाती धूम में यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जनता वरूण समेत समर्थकों की आलोचना कर रही है।

आपको बता दें कि इलाहाबाद में 12 जून को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक के मद्देनजर भाजपा के अलग-अलग गुट अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। समर्थक बीजेपी आलाकमान पर एक तरह से दबाव बना रहे हैं कि उनके चहेते नेता को सीएम का कैंडिडेट घोषित किया जाए। फिलहाल अपनी बात रखने का यह लोकतांत्रिक तरीका कत्तई नही कहा जा सकता है। इस प्रकार के प्रदर्शन वरूण गांधी को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र