• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लखनऊ में बीटेक छात्र की लाश फंदे से लटकती मिली

Posted on: Sun, 05, May 2024 9:46 PM (IST)
लखनऊ में बीटेक छात्र की लाश फंदे से लटकती मिली

लखनऊ, उ.प्र.। महानगर एक्सटेंशन के रहने वाले बीटेक के छात्र विदित भार्गव ने फांसी लगाकर जान दे दिया। 29 वर्षीय भार्गव का फोन शुक्रवार रात 3 बजे से रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उनके पिता और छोटा भाई सुवीग्य उसके कमरे तक गए। दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कोई हलचल नहीं हुई। करीब 5 मिनट तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया।

फिर धक्का देकर दरवाजे को खोला गया। दोनों अंदर पहुंचे तो विदित की लाश पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर लटकती मिली। दोनों ने विदित के शव को फंदे से उतारा और भागते हुए पास के विवेकानंद अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने चेकअप किया और विदित को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों का बुरा हाल है। विदित के कमरे से जो सुसाइड नोट मिला है, वह रोमन में लिखा है। सबसे अंत में सॉरी लिखा है। मृतक के पिता सुरेश भार्गव उत्तरप्रदेश सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया तीन भाई बहनों में विदित सबसे बड़ा था। एक भाई और एक छोटी बहन है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।