• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल

Posted on: Mon, 29, Apr 2024 9:12 AM (IST)
लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल

लखनऊ, उ.प्र.। चौक थाना क्षेत्र स्थित गाजी मंडी बजाजा के एक घर में रविवार को सिलेंडर फटने से दो मंजिला घर गिर गया। इसके कारण 38 वर्षीय पिंकी, 52 साल के राजकुमार, 70 साल के जगदीश और एक साल की विदिशा घायल हुई है। चौक फायर स्टेशन पर दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां भेजी गईं। लोगों ने बताया कि सुरेश कश्यप की पत्नी पिंकी खाना बना रही थीं। सिलेंडर की पाइप ढीली थी। इस दौरान गैस लीकेज से आग लग कर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। ब्लास्ट होने के कारण दो मंजिला मकान गिर गया। इसमें घायल हुए लोगों को स्थानीय लोग निकाल कर अस्पताल लेकर गए। मौके पर पुलिस के आलाधिकारियों ने घटना का जायजा लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट