• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कांग्रेस, सपा की संयुक्त बैठक 9 मार्च को

Posted on: Fri, 08, Mar 2024 10:14 PM (IST)
कांग्रेस, सपा की संयुक्त बैठक 9 मार्च को

बस्ती, 08 मार्च। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रामप्रसाद चौधरी को बस्ती लोकसभा सीट से इण्डिया गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद कांग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। बस्ती सीट पर जीत सुनिश्चित कराने के लिये नेता व कार्यकर्ता रणनीति तैयार करने में जुट गये हैं।

इसी कड़ी में 09 मार्च (शनिवार) को कांग्रेस दफ्तर पर दोनो दलों की संयुक्त बैठक बुलाई गयी है। इसमे गठबंधन उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने के लिये क्या रणनीति बने इस पर विमर्श होगा साथ ही जिम्मेदारियां बांटी जायेंगी। बैठक में प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी के सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव भी मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुये कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कांग्रेसजनों से पार्टी कार्यालय पर 12.30 बजे पहुंचने का आग्रह किया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: सड़क हादसे में श्रीवास्तव परिवार के दो लोगों की मौत पीएमश्री विद्यालय मुसहा के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली पेड न्यूज़ पर नज़र, स्थानीय प्रशासन ने पत्रकारों से की सहयोग की अपील होटल, धर्मशाला, मैरिज लान, रेस्टोरेण्ट के प्रबंधकों की बैठक में दिया निर्देश DELHI - New Delhi: याचिका खारिज, नही होगा 100 प्रतिशत वीवीपैट की पर्चियों का मिलान दिल्ली में घर में घुसकर महिला का मर्डर, बेटी से था अफेयर महाकाल मंदिर के प्रसाद पर विवाद, पैकेट पर छपी है मंदिर की फोटो