• Subscribe Us

logo
16 जून 2024
16 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आभूषण कारोबारी, व बेटी की हत्या मामले का खुलासा, बेटा ही निकला कातिल

Posted on: Sun, 11, Feb 2024 4:01 PM (IST)
आभूषण कारोबारी, व बेटी की हत्या मामले का खुलासा, बेटा ही निकला कातिल

यूपी डेस्कः अमरोहा में शनिवार को हुई कारोबारी पिता पुत्री की हत्या मामले का खुलासा चौंकाने वाला है। पता चला कि बेटे ने ही दराती से गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया था। जिस समय बेटा अपने पिता को मार रहा था, उस समय बहन ने विरोध किया था। इसी कारण उसने बहन को भी मार डाला। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटे इशांक ने अपने दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया है। शहर कोतवाली इलाके के कटरा गुलाम अली मोहल्ले में रहने वाले ज्वेलरी कारोबारी योगेश चंद्र अग्रवाल (67) का नाम शहर के संपन्न परिवारों में आता है। योगेश घर में बेटी श्रृष्टि के साथ रहते थे। योगेश की पत्नी का नाम छाया था। शहर में उनकी बड़ी ज्वेलरी की शॉप है। योगेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष और त्ै की संस्था सेवा भारती के नगर अध्यक्ष भी थे। बेटे इशांक के बाद दूसरी संतान के रूप में योगेश ने साले की बेटी श्रृष्टि को गोद ले लिया था। 6 साल पहले योगेश ने इशांक की शादी मानसी के साथ कर दी थी।

घर में हंसी खुशी पूरा परिवार रह रहा था। लेकिन 2021 में योगेश की पत्नी छाया की कोरोना से मौत हो गई। उसके बाद घर में बेटे बहू और बेटी श्रृष्टि थी। पड़ोसियों ने बताया कि योगेश का बेटा इशांक दिल्ली में गत्ता फैक्ट्री चलाता है। जिसके चलते एक साल पहले इशांक पत्नी मानसी को लेकर दिल्ली शिफ्ट हो गया था। लेकिन उसका महीने में 2 से 3 बार घर पर आना-जाना लगा रहता था। घर में बेटी श्रृष्टि और पिता ही बचे थे। श्रृष्टि पीसीएस (जे) की तैयारी कर रही थी। योगेश बेटी को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे।

योगेश दिनभर अपनी दुकान में रहते थे, जबकि श्रृष्टि कोचिंग से आने के बाद घर पर पढ़ाई करती रहती थी। घर पर सुरक्षा के लिहाज से 15 ब्ब्ज्ट लगे थे, लेकिन इन दिनों एक भी ब्कैमरा काम नहीं कर रहा था। 2 दिन पहले ही योगेश के बेटा और बहू घर आए थे। रोज की तरह शुक्रवार को भी योगेश रात करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद करके घर आए थे। बेटे बहू और बेटी के साथ योगेश ने खाना खाया और करीब साढ़े 11 बजे इशांक पत्नी मानसी के साथ ऊपर वाले में कमरे में सोने चला गया। नीचे गैलरी के आगे वाले कमरे में योगेश और उनकी बेटी श्रृष्टि सोए थे।

पड़ोसी राज निकेतन, अतुल गुप्ता और विनीत चावला बताते हैं,“ योगेश 67 साल की उम्र में काफी एक्टिव थे। वो रोज सुबह 6 बजे उठकर हम लोगों के साथ बैडमिंटन खेलने जाते थे। लेकिन आज सुबह 7 बजे तक भी योगेश बाहर नहीं आए, तो हम लोग उन्हें उठाने गए। देखा तो उनके घर का मेन गेट खुला था। आवाज देने पर कोई बाहर नहीं आया, तो हम लोग अंदर चले गए। वहां देखा तो कमरे का दरवाजा भी खुला पड़ा था और कमरे के बाहर तक खून बहा पड़ा था। उन्होंने बताया कि ये देखकर हम लोग भागकर कमरे में गए, तो देखा योगेश और उनकी बेटी श्रृष्टि दोनों खून से लथपथ हाल में जमीन पर पड़े थे।

उनका धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। ये देखते ही हम लोगों ने इशांक को आवाज लगाई। तब जाकर इशांक और उसकी पत्नी मानसी दौड़कर नीचे आई। दोनों रोने चीखने लगे। कहने लगे रात को साथ में खाना खाकर सोए थे, ये क्या हो गया?“ डबल मर्डर की सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ घर में जुट गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह समेत एसपी कुंवर अनुपम सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। कारोबारी की हत्या की सूचना पर डीआईजी मुनिराज भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। हत्याकांड के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया गया।

जांच में जुटे पुलिस अफसरों की माने, तो जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। हत्या के बाद दोनों के चेहरे को कपड़े से ढका गया था। कमरे से कुछ सामान भी गायब है। कमरे के अलावा घर के पहले फ्लोर पर गई सीढ़ियों पर भी खून के धब्बे मिले हैं। ये सीढ़ियां कारोबारी के बेटे और बहू के कमरे की ओर जाती है। इसके बाद पुलिस का शक बेटे पर गया। जांच को इसी आधार आगे बढ़ाया गया। इसके अलावा मेरठ की एक महिला का नाम भी सामने आया है। महिला का अक्सर कारोबारी के घर आना जाना था। वो फिलहाल फरार है, उसकी तलाश के लिए एक टीम मेरठ रवाना कर दी गई है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।