• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

5 किशोर नहाने के दौरान डूबे, 4 बचाये गये, 1 की लाश मिली

Posted on: Sun, 22, Oct 2023 9:20 PM (IST)
5 किशोर नहाने के दौरान डूबे, 4 बचाये गये, 1 की लाश मिली

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। देवरिया जिले में बरहज थाना अंतर्गत सरयू नदी में पांच किशोर नहाने के दौरान डूबने लगे। चार किशोरों को बचा लिया गया। लेकिन एक बारह वर्षीय बालक डूब गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बालक का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान अभय विश्वकर्मा पुत्र नन्द लाल विश्वकर्मा के रूप में हुई। बालक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बरहज पुलिस थाना अध्यक्ष ने बताया कि रविवार को भलूअनी थाना अंतर्गत मिश्रौलिया गांव के रहने वाले पांच किशोर बरहज घूमने आए थे। इसी दौरान वह सरयू नदी में थाना घाट पर स्नान करने के लिए गए और पांचो गहरे पानी में चले गए। जिसमें में से चार को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। लेकिन अभय उम्र करीब 12 वर्ष को नहीं बचाया जा सका। करीब 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शाम को गोताखोरों की मदद से मृतक का शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप