• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

विवाहिता की हत्या का 24 घण्टे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को 15 हजार इनाम

Posted on: Sun, 03, Jul 2022 9:59 AM (IST)
विवाहिता की हत्या का 24 घण्टे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को 15 हजार इनाम

सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.। उस्का थाना क्षेत्र के नटवाताल गांव में हुई विवाहिता की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुये आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। शादी से पहले युवती का आरोपी से सम्बन्ध था। शादी के बाद भी वह उसकी ससुराल में मिलने आता था। इन दिनों युवती दूसरे युवक से बातचीत करने लगी थी। घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एस पी अमित कुमार आनंद ने 15 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि नटवाताल गांव मे 32 वर्षीय महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मृतका के बच्चों ने बताया कि बीती रात घर में विनोद साहनी आया था। वह अक्सर घर पर आता था। इसी जानकारी के आधार पर विनोद साहनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मृतका शैलेश से उसके प्रेम संबंध 6 वर्षो से थे। इस समय वह कई अन्य युवकों से बात करने लगी थी। जिसको लेकर घटना की रात बहस हुई। जिसके बाद उसने कहा कि आज मिल लो फिर नहीं मिलना। उसके बाद वह सो गई। मुझे नींद नहीं आई तो मैं सीढी पर बैठकर सोचते-सोचते गुस्से में पास रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई वार करके उसे मार दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी छिपाकर वहां से भाग गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी बीडी ग्लोबल एकेडमी की टॉपर रही 10 वीं की दीपांशी- Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की वोट अपील Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier.