• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जल्द बनकर तैयार हो जायेगा अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन

Posted on: Sat, 11, Jun 2022 10:05 AM (IST)
जल्द बनकर तैयार हो जायेगा अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन

अयोध्या, ब्यूरो (प्रभाकर चौरसिया) अयोध्या में बन रहे भव्य रेलवे स्टेशन के पहले चरण का कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगवाल ने मीडिया को यह जानकारी दी। दिसंबर से फरवरी 2023 के मध्य स्टेशन को श्रद्धालुओं के लिए चालू किया जा सकता है। महाप्रबंधक आशुतोष गंगवाल गुरुवार को अयोध्या जंक्शन पहुंचे।

जहां उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन में चल रहे पहले चरण के विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के साथ अयोध्या सांसद लल्लू सिंह भी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने पत्रकारों से कहा कि दिसंबर 2022 तक पहले चरण का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद नए रेलवे स्टेशन का शुभारंभ किया जाएगा। यानी राम जन्मभूमि मंदिर से पहले रेलवे स्टेशन के पहले चरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट