• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

भाजपा के अच्छे दिन, जनता के बुरे दिन-8 वीं बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Posted on: Wed, 30, Mar 2022 10:16 AM (IST)
भाजपा के अच्छे दिन, जनता के बुरे दिन-8 वीं बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

नई दिल्लीः 5 राज्यों में हुये विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को 8 वीं बार बढ़े। पिछले 9 दिनों में यह 8 वीं वृद्धि है। बुधवार को पेट्रोल-डीजल पर 80-80 पैसे बढ़े हैं। उपचुनाव के बाद 4 नवंबर 2021 को केंद्र ने पेट्रोल पर 5 रु. ली. टैक्स घटाकर जो राहत दी थी, उसका असर अब खत्म हो चुका है। क्योंकि, 9 दिन में पेट्रोल 5.60 रु. महंगा हो गया है।

अक्टूबर 2021 में 13 राज्यों की 29 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को उम्मीद के अनुसार नतीजे नहीं मिले थे। उसके बाद पेट्रोल पर 5 रुपए टैक्स घटा था। मार्च में यूपी समेत 5 राज्यों में चुनाव हुए। नवंबर से मार्च तक कच्चे तेल के दाम 72.6 प्रतिशत तक उछले, लेकिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए। 10 मार्च को आए चुनावी नतीजे भाजपा के लिए अच्छे रहे। इसके 12 दिन बाद दाम बढ़ने शुरू हो गए, जबकि कच्चे तेल के दाम घट रहे हैं। मंगलवार को कच्चा तेल 6.79 प्रतिशत गिरावट के साथ 104.84 डॉलर प्रति बैरल रहा। यह उच्चतम स्तर से 31 प्रतिशत कम है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।