50 हजार का इनामी बदमाश मुकेश कुमार एनकाउंटर में मारा गया
आगराः पुलिस मुठभेंड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मुकेश कुमार रविवार देर रात ढेर हो गया। मुकेश 16 फरवरी को केनरा बैंक में 6.77 लाख रुपए की डकैती को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। आईजी नवीन अरोरा का दावा है कि मुकेश ठाकुर को देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद एसओजी सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम उससे रायफल बरामदगी को साथ ले जा रही थी। तभी सदर क्षेत्र में ठैछस् ग्राउंड के पास बदमाश ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद वह भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उस पर जवाबी फायरिंग की।
इसमें उसे गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी चोटिल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।