• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पानी बचाने पर चली लम्बी बहंस, डीएम ने कहा मदद करेंगे

Posted on: Fri, 05, Jul 2019 10:06 AM (IST)
पानी बचाने पर चली लम्बी बहंस, डीएम ने कहा मदद करेंगे

मऊ, ब्यूरोः (सईदुज़्जफर) हम अपने पूर्वजों को अनपढ़ कहते हैं और अपने आप को शिक्षित और माडर्न कहते हैं लेकिन देखा जाए तो पूर्वजों ने नदी, तालाब, झील और कुंए को बचा कर रखा और अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और उसकी रक्षा भी की और हम जो अपने आप को माडर्न कहते हैं।

इन सभी का सिर्फ़ नुकसान किया, वृक्षों को काट रहे हैं और पानी व्यर्थ बहा रहे हैं। हमारे जीवन के लिए आक्सीजन बहुत ही महत्वपूर्ण है जो हमें वृक्षों से प्राप्त होता है। इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पानी बचाने की आवश्यकता है। यह बातें नगरपालिका परिषद मऊ के सभागार में आयोजित “पानी बचाओ, वृक्ष लगाओ“ अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहीं। उन्होंने सबसे अधिक आक्सीजन देने वाले पांच पेड़ों के बारे में भी बताया और उसे ही लगाने पर अधिक बल दिया।

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि लम्बे पतले पेड़ लगाने से कुछ नहीं होगा यह तो पानी का ह््रास भी करेंगे। उन्होंने शायरना अन्दाज में ’कल चमन था आज सहरा हुआ’ गा कर लोगों से वृक्ष लगाने और पानी बचाने की अपील की और इसके लिए हर संभव मदद का आश्वसन भी दिया। आज 1 जुलाई से शुरू हो रहे वन महोत्सव पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष मो तय्यब पालकी ने कहा कि पानी बचाना हमारे लिए एक चुनौती है। इसलिए हमें जागरूक होने की आवश्यकता है साथ ही साथ हर व्यक्ति से एक पेड़ गोद लेने की भी अपील की जो उसे बड़ा होने तक उसकी देखभाल करता रहे उन्होंने बताया कि नगरपालिका द्वारा साढ़े सात हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने पानी की विभिन्न रिपोर्टों के आधार पर विस्तार से अपने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि पानी बचाना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है नहीं तो एक रिपोर्ट के अनुसार 2040 तक हर चार बच्चों मे से एक बच्चा प्यासा रहेगा। इसलिए पानी बचाएं और अपने आने वाली पीढ़ियों का पानी हम बर्बाद ना करें नहीं तो आने वाली पीढ़ीयां हमें माफ नहीं करेंगी। समाजसेवी अरविंद मुर्ति ने हिन्दू धर्म के अनुसार पानी के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम पानी तो बचा सकते हैं लेकिन बना नहीं सकते इसलिए इसे बचाएं।

मुफ्ती अनवर अली ने इस्लाम धर्म के अनुसार पानी और वृक्ष पर चर्चा करते हुए कहा कि कुरान में है कि हर जीवित चीज को पानी से पैदा किया गया है पानी अल्लाह की बहुत बड़ी नेअमत है। क्योंकि जल ही जीवन है इस्लाम में है कि पानी व्यर्थ न बहाएं। डाक्टर नम्रता श्रीवास्‍तव ने पानी के लिए तमसा बचाने पर भी बल देते हुए कहा कि क्या हम अपने बच्चों के लिए ऐसी विरासत छोड़ कर जाएंगे कि वह पानी के लिए तरसें। उन्होंने बताया कि वह हर साल 500 वृक्ष बांटती हैं और लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करती हैं। मौलाना खुर्शीद अहमद मिफ्ताही ने बताया कि इस्लाम फिजूलखर्ची से मना करता है चाहे वह किसी भी रूप में हो इसलिए पानी की भी फिजूलखर्ची न करें।

उमाशंकर ओमर ने खाली जगहों पर वृक्ष लगाने और उसे सुरक्षित रखने की बात कही। नुपूर अग्रवाल ने सभी से अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष अवश्य लगाने की बात कही। डाक्टर अरविंद श्रीवास्तव व देवभाष्कर तिवारी ने भी अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और हर संभव सहायता देने की बात कही। इस अवसर पर विशेष रूप से हरिद्वार राय एडवोकेट, वीरेंद्र इंजीनियर, ज़ाहिद इंजीनियर, शाहिद इंजीनियर, मौलाना मज़हर मदनी, मौलाना सरफराज़ अहमद फैज़ी, मौलाना अबसारूलहक, जावेद चंदन, साजिद गुफरान, सईदुज़्ज़फर, असलम एडवोकेट, सईदुल्ला शाद, मो अरशद व समस्त सभासद आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज़की अहमद एडवोकेट व सालिम अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड