• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पूर्व विधायक की बहू का शव रख लगाया जाम

Posted on: Thu, 27, Jun 2019 9:56 PM (IST)
पूर्व विधायक की बहू का शव रख लगाया जाम

प्रयागराजः (प्रिंस श्रीवास्तव) तेलियरगंज में गुरुवार दोपहर पूर्व विधायक रंग बहादुर पटेल की बहू की लाश को सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया गया। मायके वालों ने जेठानी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी किया। इससे वहां भीषण जाम लग गया और लोग परेशान हुए।

पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह नाराज लोगों को शांत कराकर एक घंटे बाद जाम हटवाया। वहीं, मामले में गिरफ्तार पति अनुराग व जेठ विकास को जेल भेज दिया गया है। सोरांव से पूर्व भाजपा विधायक की बहू प्रियंका पटेल की मंगलवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। बुधवार सुबह जानकारी होने पर पहुंचे पिता रामदुलारे समेत अन्य ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई। पुलिस ने पति व जेठ को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि जेठानी को नहीं पकड़ा। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर तेलियरगंज पहुंच गए और सड़क पर शव रख जाम लगा दिया।

आवागमन बाधित होने से खलबली मच गई। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष शिवकुटी उमेश सिंह महिला पुलिस व फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घरवालों ने प्रियंका की जेठानी कल्पना की गिरफ्तारी पर ही शव उठाने की बात कही। भीषण जाम होने से लोग परेशान हो गए तो एएसपी अमित आनंद, सीओ चतुर्थ रत्नेश सिंह कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह नाराज घरवालों को शांत कराया और जाम हटवाकर शव को श्मशान घाट भिजवाया। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। जाम लगाने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।