• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

हार्टमन इण्टर कालेज के नये फादर ने संभाली जिम्मेदारी

Posted on: Wed, 26, Jun 2019 8:05 AM (IST)
हार्टमन इण्टर कालेज के नये फादर ने संभाली जिम्मेदारी

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) बाराचंवर ब्लाक अंतर्गत हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के नये प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज ने निवर्तमान प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर से चार्ज लिया और अपना पद भार ग्रहण किया। इस मौके पर वाराणसी धर्मप्रान्त के शिक्षा सचिव फादर सी थामस भी उपस्थित रहे।

निवर्तमान प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर को वर्तमान प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज एवम शिक्षा सचिव फादर सी थामस के द्वारा बुके भेंट कर बिदाई दी गयी। विद्यालय परिवार के द्वारा फादर पी विक्टर एवम फादर फेलिक्स राज तथा शिक्षा सचिव फादर सी थामस को बुके भेंट किया गया। फादर पी विक्टर एवम फादर फेलिक्स राज के द्वारा आपस में चार्ज का आदान प्रदान किया गया। फादर पी विक्टर ने फादर फेलिक्स राज को हार्टमन इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य के आसन पर बैठाया। फादर पी विक्टर ने सभी शिक्षकों एवम स्टाफ के प्रति लम्बे समय तक साथ एवम सहयोग के प्रति आभार जताया और अपने नये कार्यक्षेत्र सेंट जान्स स्कूल सिद्धिकपुर जौनपुर के लिए प्रस्थान कर गये।

इस हर्ष और गम के मौके पर प्रभाकर मणि त्रिपाठी.सी डी जान. दिनेश पाठक. अनिल मिश्रा. मनोज कुमार. संतोष वर्मा. राकेश जोसफ. शुभनरायण यादव. विरेंद्र यादव. श्याम बिहारी. अरबिन्द राय. सिस्टर हेलेन. इसरत अतिया. स्वर्ण लता. उदय कुमार. अजय कुमार. सत्येन्द्र पाण्डेय. श्री राम. प्रेम कुमार. राजेश कुशवाहा. महात्मा प्रसाद. मनोज कुमार. निर्मल. निठाली.ओम प्रकाश. विशाल.जय प्रकाश. पिंटू.समेत सभी शिक्षक शिक्षिका. स्टाफ के लोग एवम रामचंद्र सिंह पत्रकार. दिवाकर पाण्डेय. विकास राय अध्यक्ष अभिभावक संघ हार्टमन इण्टर कालेज उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।