• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

प्रेमिका संग फोन पर विवाद, प्रेमी ने की आत्महत्या

Posted on: Tue, 14, May 2019 10:23 PM (IST)
प्रेमिका संग फोन पर विवाद, प्रेमी ने की आत्महत्या

दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर बंगालः (लक्ष्मी शर्मा) फोन पर प्रेमिका संग बात करते करते युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक का नाम सुभांकर हालदार उम्र 19 वर्ष है। वह दिल्ली में काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुभान्कर जिले के बुनियादपुर सभा के रसीदपुर का रहनेवाला है।

वोट देने के लिए महीने भर पहले घर आया था। जलपाईगुड़ी की एक लड़की से उसके प्रेम सम्बन्ध लम्बे समय से थे। रात 2.30 बजे तक वो उससे बात कर रहा था। उसने घर का दरवाजा बाहर से लगा पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करते वक्त भी उसके गले में हेड फोन लगा था। सुबह घर के लोगों ने जागने पर दरवाजा बंद देखा तो उसके बड़े भाई ने दूसरे दरवाजे से बहर जाकर देखा तो भाई की देह लटक रही थी। पोलिस ने शव को बरामद परीक्षण के लिए भेज दिया है। इस बाबत मृतक के मामा तपन बिस्वास ने बताया की मेरा भांजा दिल्ली में काम करता था। प्रेम प्रसंग में देर रात बातें हो रही थी। उसी दौरान कुछ ऐसी बात हुई कि उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।