पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान कांग्रेस पार्टी में शामिल
मऊ, ब्यूरोः (सईदुज़्जफर) जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय बकवल में पिछले कई दिनों से चल रहे स्वागतम समारोह में जहां सपा, बसपा,सुभासपा एवं भाजपा के कुछ लोगों के कांग्रेस में शामिल होने पर कार्यालय पर स्वागत किया गया। आज उसी क्रम में बसपा के पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान का स्वागत किया गया।
जिनको 7 मार्च 2019 को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने लखनऊ में पार्टी में शामिल कराया था। कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा की भाजपा का विकल्प प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर केवल कांग्रेस है। पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने अपने स्वागत के पश्चात मीडिया एवं कांग्रेस जनों से कहा कि पूरे प्रदेश की तुलना में जनपद मऊ में कांग्रेस संगठन बहुत ही सशक्त और मजबूत है और कहा की मैं निष्ठा पूर्वक अपने दाइत्व का निर्वहन पार्टी में रह कर करूंगा।
संगठन के साथ मजबूती के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। और कहा कि मा. राहुल गांधी, मा. प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर कार्य करूंगा। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बालकृष्ण चौहान का स्वागत करते हुए कहा कि सपा, बसपा, भाजपा व आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शीघ्र ही कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने 12 मार्च को पार्टी के कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आजमगढ़ मण्डल की बैठक में फ्रंटल संगठनों, विभागों, पीसीसी सदस्यों को पहुंचने की अपील की।