• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, 24 घण्टे से पड़ा है बुजुर्ग का शव

Posted on: Tue, 10, Apr 2018 3:10 PM (IST)
सीमा विवाद में उलझी पुलिस, 24 घण्टे से पड़ा है बुजुर्ग का शव

मुजफ्फरपुर (रमन कुमार साहु) स्टेशन रोड स्थित जिला परिषद मार्केट में सीमा विवाद के कारण एक बुजुर्ग रिक्शा चालक का शव 24 घंटे से अधिक से पड़ा हुआ है। लेकिन, न तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर इसकी सुध ली और न ही निगम की तरफ से। बुजुर्ग के शव को किसी ने कपड़े से ढ़ंक दिया है।

सोमवार से ही शव इसी हाल में पड़ा है। लोग उधर से गुजरते हैं, चर्चा भी करते हैं, फिर निकल जाते हैं। बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। वह पिछले पांच दिनों से वहीं पर पड़ा हुआ था। सांसे चल रही थी, लेकिन वह उठ भी नहीं पा रहा था। सबने इसे देखा पर किसी ने मदद करने की नहीं सोची। इधर, जानकारी मिलने के बाद नगर थानेदार केपी सिंह ने नगर निगम को पत्र लिखकर शव को वहां से हटवाने का मांग की है।

उन्होंने बताया कि बीमारी से मौत हुई है। इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। परिजन का भी सही पता नहीं लगा है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुटी है। लेकिन, शव को वहां से हटाने की जिम्मेवारी निगम प्रशासन की है। अब देखना है कि, सीमा विवाद में किसकी जीत होती है? कब तक उस बुजर्ग का शव पड़ा रहता है? किसकी मानवता जागती है? पुलिस नियम कानून का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रही है। वहीं निगम प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: फायर स्टेशन पर तैनात आरक्षी पर यौन शोषण का आरोप GUJRAT - Bharuch: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, मां बेटा गिरफ्तार