अमूल डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर की गोली मारकर हत्या
नोएडाः यूपी में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जहां आए दिन अपराधी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रहे हैं। ताजा मामला नोएडा में देखने को मिला। जहां सेक्टर 1 स्थित टकसाल रोड पर शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सावार 2 बदमाशों ने डेयरी संचालक और अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर को गोली मार 8 लाख रुपए लूट लिए। घायल डिस्ट्रीब्यूटर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नई दिल्ली के अशोक नगर निवासी 62 वर्षीय राजकुमार सिंह डेयरी संचालक और अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर थे। वह शनिवार दोपहर करीब 3ः30 बजे बैग में 8 लाख रुपए लेकर बाइक से सेक्टर-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक जा रहे थे। जब वह टकसाल रोड पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। बदमाशों ने राजकुमार से बैग झपटने की कोशिश की। उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाश ने उनकी छाती में गोली मार दी। गोली लगते ही वह बैग पकड़कर नीचे गिर गए और बदमाश बैग लूटकर भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़कर राजकुमार के पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीआरवी घायल राजकुमार को जिला अस्पताल ले गई। जहां उनकी मौत हो गई।