• Subscribe Us

logo
16 जून 2024
16 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

सीमा पर तैनात जवानों को नही खली बहनों की कमी

Posted on: Tue, 01, Nov 2016 7:23 PM (IST)
सीमा पर तैनात जवानों को नही खली बहनों की कमी

दक्षिण दिनाजपुर: (लक्ष्मी शर्मा) भाई दूज जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर कौन बहन अपने भाई के पास नही रहना चाहती। किन्तु इससे बेपरवाह सेना के जवान देश के सरहदों की निगेहबानी कर रहे हैं। सीमा पर तैनात जवानों को इस बार देश की बेटियों ने बहन की गैरमौजूदगी नही खलने दी। देश के शरहदों की रखवाली कर रहे जवानों को आज भाई दूज पर बहनों की कमी खली नहीं। दुर्गापुर बीओपी पर आसपास के गांवों की महिलाओं ने 183 बटालियन के जवानों. को मिठाई खिलाकर उनके माथे पर तिलक लगाया और उनके लिये मंगल की कामना की। बीएसएफ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की छटा निराली थी। एक कतार में बैठे जवानों को एक.साथ माथे पर टीका लगाया और मिठाई खिलाकर बहनों ने उनका मंह मीठा कराया। सीओ टी नरसिम्हा रेड्डी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से जहां जवानों को आज के दिन बहनों की कमी का एहसास नही होगा, वही क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के प्रति प्रेम और सौहार्द भी पनपेगा। बहनों का प्यार देखकर जवानों की भावुकता उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।