• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुये अखिलेश यादव, कहा साथ मिलकर खत्म करेंगे नफरत

Posted on: Sun, 25, Feb 2024 5:48 PM (IST)
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुये अखिलेश यादव, कहा साथ मिलकर खत्म करेंगे नफरत

यूपी डेस्कः राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगरा पहुंचने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने अखिलेश के साथ एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसके बाद यात्रा तेहरा के लिए रवाना हुई, जहां राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव ने संबोधित किया। आगरा में रोड शो के दौरान अखिलेश ने कहा कि आगरा मोहब्बत के नाम से दुनिया में जाना जाता है।

इस शहर से मोहब्बत भर कर ले जाएं और पूरे देश में बांटें। जबकि प्रियंका गांधी ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। 7 साल बाद अखिलेश और राहुल साथ आए हैं। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि मैं प्रियंका और अखिलेश मिलकर नफरत को मिटाने निकले हैं। गरीबों और महिलाओं पर अन्याय हो रहा है। इसलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा में अन्याय जोड़ दिया है। इसके पहले रविवार सुबह यात्रा की शुरुआत अलीगढ़ से हुई। यहां जनसभा में राहुल और प्रियंका ने नौकरी और अग्निवीर को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद न्याय यात्रा हाथरस पहुंची।

इससे पहले, शनिवार को यात्रा का दूसरा चरण मुरादाबाद से शुरू हुआ था। राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी थीं। मुरादाबाद में राहुल ने सरकार पर निशाना साधा। लोगों से पूछा, ’मुझे बताओ हिंदुस्तान के एयरपोर्ट किसके नाम पर हैं? हिंदुस्तान के बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर किसको दिए जाते हैं? हिंदुस्तान के पावर प्लांट किसके हाथ में हैं? सरकार आपकी जेब काटने का काम करती है।’ दरअसल, 21 फरवरी को कानपुर पहुंचने के बाद यात्रा ने 2 दिन का ब्रेक लिया था। इसके बाद शनिवार को यात्रा मुरादाबाद से अमरोहा, संभल होते हुए बुलंदशहर पहुंची। आज अलीगढ़ और हाथरस से होकर आगरा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत