• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

स्वामी प्रसाद के बयान पर भड़के संत, गोली मारने वाले का 25 करोड़ का इनाम

Posted on: Tue, 17, Oct 2023 10:04 AM (IST)
स्वामी प्रसाद के बयान पर भड़के संत, गोली मारने वाले का 25 करोड़ का इनाम

अयोध्या, उ.प्र.। सपा नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य हिन्दू धर्म, सनातन और धर्मग्रन्थों को लेकर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं, हालांकि इससे पार्टी की छबि खराब होती है लेकिन वे किस नीति के तहत ऐसा करते हैं और पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हे क्यों इस तरह की छूट दे रखी है समझ से परे है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से एक बार फिर अयोध्या के संतों में नाराजगी देखी जा रही है।

स्वामी ने कहा ‘अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा धोखा है’ ‘हिन्दू महासभा ने भारत पाकिस्तान का बंटवारा कराया’ ‘हिन्दू राष्ट्र की मांग करने वाले देश के दुश्मन’ जैसे विवादित बयान दे डाले जिसको लेकर संतों ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जगदगुरू परमहंस आचार्य ने तो यहां तक कह दिया कि वे स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने वाले को 25 करोड़ देंगे। यह इनाम गोली मारने वाले के घर भिजवा दिया जायेगा। परमहंस आचार्य यहीं नही रूके उन्होने कहा उसे गोली मारने को कोई तैयार नही हुआ तो वे स्वयं उसे गोली मार देंगे। हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजूदास ने कहा कुत्ता जब पागल हो जाये तो उसे गोली मार देनी चाहिये। स्वामी प्रसाद ने ये विवादित बयान बांदा के जीआईसी मैदान में एक सभा के दौरान दिया था। आपको बता दें स्वामी लगातार अपने बयानों से विवादित होते जा रहे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट